पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी:पाकिस्तानी नंबर से वॉट्सएप मैसेज भेजा, कहा- औकात में रहो, किलो का डिब्बा तैयार है

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। पाकिस्तान के नंबर से उनके वॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर धमकी दी गई। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मलिक एलेक्स बताया है। वॉयस मैसेज में कहा- कान खोलकर सुन ले। तुम आजकल बहुत बकवास कर रहे हो। औकात से बाहर जा रहे हो। अपनी औकात में रहो, अपनी औकात नहीं भूला करते। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उनके लिए ‘किलो का डिब्बा’ तैयार है। मैसेज में यह भी कहा गया कि हमला करने के लिए वे 5, 10 या 15 दिन में आ सकते हैं। साथ रहने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। मामले में बिट्टू की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां नंबर व वॉयस मैसेज की जांच कर रही हैं। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *