पंजाब- छात्रा से रेप का आरोप, यूनिवर्सिटी में आग लगाई:LPU में तोड़फोड़, छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम किया; DIG बोले- FIR दर्ज की

पंजाब की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा रविवार को भी जारी है। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से रेप हुआ, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज शनिवार रात वायरल होने के बाद हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी। इसके बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया। पुलिस ने पहले कहा कि जांच में रेप का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामला बढ़ता देख FIR की गई। DIG नवीन सिंगला ने कहा कि FIR दर्ज करने के अलावा जांच के लिए SIT गठित की गई है, जिसमें 5 सदस्य स्टूडेंट्स हैं। स्टूडेंट्स ने कहा है कि FIR कॉपी मिलते ही हाईवे का जाम खोल दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यूनिवर्सिटी भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की है। स्टूडेंट्स के हंगामे के 5 PHOTOS… 3 पॉइंट्स में जानिए, कैसे शुरू हुआ बवाल छात्रों का दावा- रेप पीड़िता ने सुसाइड किया छात्रों की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस छात्रा का है, जिसका रेप हुआ। आरोप है कि रेप की शिकायत छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन और मैनेजमेंट से की थी। उन्होंने छात्रा की सुनवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया। छात्रों का दावा है कि 2 दिन बाद छात्रा घर से यूनिवर्सिटी के हॉस्टल लौटी। इसके बाद उसी रात उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि, दैनिक भास्कर छात्रों के दावे और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। छात्रों ने यह वीडियो जारी किया LPU ने अपनी सफाई में यह मैसेज जारी किया मामले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *