स्क्वॉश के गोल्ड मेडल मैच में अभय 0-2 से पिछड़े:अनाहत का फाइनल थोड़ी देर में; एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का

भारत के अभय सिंह एशियन गेम्स में स्क्वॉश मेंस सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच में मलेशिया के एनजी एइन योव के खिलाफ 0-2 से पिछड़ रहे हैं। वे पहला गेम 9-11 से और दूसरा गेम 5-11 हार गए हैं। उन्हें अगला गेम जीतना ही होगा। अगर अभय यह मैच जीतने में कामयाब हो जाते हैं। तो भारत को इस इवेंट का गोल्ड दिलाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले सौरभ घोषाल ने 2023 और 2014 में मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सिल्वर जीते थे। इस मुकाबले के बाद 18 साल की अनाहत सिंह का फाइनल मैच होगा। वे महिला सिंगल्स का फाइनल मैच में मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से खेलेंगी। इंडिया को आज के पहले मेडल की तलाश भारत को अब भी गेम्स के 8वें दिन के पहले मेडल की तलाश है। हालांकि, अंकुश पंघाल ने इस एडिशन में बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का किया। वे मेंस 80 kg के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से हराया। मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन ने एथलेटिक्स के मेंस लॉन्ग जम्प इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पीवी सिंधु बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल हार गई हैं। उन्हें चीन की चेन यूफेई ने 11-21, 21-18, 21-10 से हराया। भारत मेडल टैली में 11वें नंबर पर भारत मेडल टैली के 11वें स्थान पर आ गया है। उसके पास 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इंडिया अब तक 30 मेडल जीत चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *