महेंद्रगढ़ जिले में कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में रविवार की सुबह सड़क पर एक्सरसाइज कर रहे फायर ब्रिगेड के ड्राइवर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भोजावास निवासी संजय कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे भोजावास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क पर गिर गया संजय कुमार रविवार सुबह करीब 5 बजे अपने साथी सचिन (27) के साथ भोजावास से सुंदरह रोड पर एक्सरसाइज करने के लिए गया था। इसी दौरान सुंदरह की तरफ से भोजावास की ओर आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने संजय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके साथ मौजूद सचिन ने उसे तुरंत उठाया और निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन कनीना अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारनौल थी ड्यूटी संजय करीब 5 साल पहले हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत फायर ब्रिगेड में ड्राइवर के पद पर लगा था। उसकी ड्यूटी नारनौल में थी। वह रोजाना नारनौल से भोजावास अपने घर आता-जाता था। माता-पिता की पहले ही हो चुकी मौत संजय के पिता ओमप्रकाश सिंह का वर्ष 2024 में और माता भारती का वर्ष 2025 में निधन हो चुका है। परिवार में संजय दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई सतपाल हरियाणा पुलिस में कार्यरत है, जबकि बहन रजनी की शादी हो चुकी है। शादीशुदा था मृतक संजय शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी पूजा और 5 साल का बेटा गिरीश है। परिजनों के अनुसार संजय की मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Leave a Reply