हिसार के चारों ओर बनेगा नया रिंग रोड:मंत्री गंगवा ने हाफ-लूप का डिजाइन फाइनल किया, मय्यड़ से राजगढ़-चंढीगढ़ बाइपास पर उतरेगा

हिसार को जाम से मुक्ति दिलाने को अब शहर के चारों ओर रिंग रोड बनेगा। इस रिंग रोड का एक नक्शा भी सामने आया है। यह रिंग रोड कैंचीनुमा होगा और हांसी-दिल्ली बाइपास पर मय्यड़ से शुरू होकर कैमरी के पास राजगढ रोड पर उतरेगा और दूसरा कट तलवंडी के पास पहुंचेगा और सिरसा-चंडीगढ़ रोड (NH-52) से कनेक्शन होगा। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पहल की है। उन्होंने स्थानीय पीडब्लयूडी अधिकारियों के साथ मिलकर हिसार रिंग रोड का डिजाइन फाइनल किया गया है। मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप को एक कॉस्ट-इफेक्टिव और व्यावहारिक समाधान के रूप में अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस रिंग रोड को सिरे चढ़ाया जाएगा। इससे शहर के चारों ओर डायमंड शेप का पूरा रिंग रोड नेटवर्क तैयार होगा और बाहरी एवं भारी ट्रैफिक को हिसार शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से बाहर ही डायवर्ट किया जा सकेगा। अधिकांश वाहन चालकों को शहर में से होकर गुजरने या जाम में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिंग रोड से सीधा राजगढ़ बाइपास या सिरसा बाइपास पर जा सकेंगे। ट्रैफिक डीकंजेशन का बड़ा असर पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इस समय शहर में लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में लगभग 25 हजार PCU प्रतिदिन ट्रैफिक इनर बाइपास का उपयोग करता है। आउटर रिंग रोड बनने के बाद यह ट्रैफिक अलग-अलग बाहरी मार्गों पर वितरित होगा। इसीलिए यह रिंग रोड प्रस्तावित है। लगभग 8–10 हजार PCU ही ऐसा ट्रैफिक रहेगा, जिसे वास्तव में हिसार शहर में प्रवेश करना आवश्यक है। बाकी ट्रैफिक शहर को बाइपास कर सकेगा। भविष्य के लिए ट्रैफिक डीकंजेशन समाधान होगा यह रिंग रोड वर्तमान समय की मांग है और भविष्य में हिसार के लिए एक बड़ा ट्रैफिक डीकंजेशन समाधान बनेगा। यह शहर के चारों ओर रिंग शेप में रोड बनेगा और बाहर से ट्रैफिक डायवर्जन और अंदर से डीकंजेस्टेड हो सकेगा। यह फायदे होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *