ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 8 राज्यों में प्रदर्शन:आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत,कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 8 राज्यों में सोमवार को प्रदर्शन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड,गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस ने पर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई। राजस्थान: जयपुर में गहलोत-डोटासरा पर वाटर कैनन चलाई:वैन में बैठाकर थाने ले गई पुलिस राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च के लिए कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेससी, काशी में महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वे भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को बेड़ियां पहनाईं; घेराव के लिए निकले कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर भी चढ़ गए। पढ़ें पूरी खबर… बिहार:वोट चोरी के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का हल्लाबोल:पटना-औरंगाबाद में निकाला आक्रोश मार्च मतदाता सूची में कथित वोट चोरी और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आव्हान किया है। इसी कड़ी में आज बिहार के हर जिले में भी कांग्रेस आक्रोश मार्च निकाल रही है। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुआं से आक्रोश मार्च निकाला। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस की रैली:रायगढ़ में बैरिकेड्स तोड़े, भाजपा कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले हैं। इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: भिवानी में CEC का मुखौटा पहने व्यक्ति को बेड़ियां बांधी:रोहतक में पुतले को डंडों-जूतों से पीटा हरियाणा कांग्रेस आज ‘वोट चोरी’ के आरोप और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में DC ऑफिस के सामने होने वाले प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं की ड्यूटी लगाई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: जिलों में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ पर प्रदर्शन:देहरादून में अर्थी लेकर चले, पुलिस से धक्का-मुक्की उत्तराखंड के 8 जिलों में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, टिहरी, बागेश्वर, रुड़की, रुद्रपुर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… गुजरात: कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन, वडोदरा-सूरत में कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प, महिलाओं पर हमला कांग्रेस ने आज गुजरात भर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजकोट, वडोदरा, सूरत और जूनागढ़ जैसे प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने, नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। राजकोट में, शहर की कांग्रेस ने एक युवक को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर रस्सी से बांध दिया और कलेक्टर कार्यालय ले गई। इसके अलावा, शहर के कांग्रेस अध्यक्ष राजदीपसिंह जडेजा ने मुखौटा पहने हुए युवक को घुटनों के बल बिठाया और उसे लाठी से चलने के लिए मजबूर किया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर हमला किया। इस पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस ने वह कर दिखाया है जो केंद्र में भाजपा सरकार नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *