वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रही है। जिलों में डीसी ऑफिस के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए जा रहे हैं। सोलन में CEC ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान CEC और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। सोलन में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होगा और ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक ऐसे प्रदर्शन जारी रहेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि इलेक्शन कमीशन ने भाजपा के साथ मिलकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की है। ऐसा करके देश के 13 करोड़ पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर किया गया है। शिमला जिला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि देश में करोड़ों लोगों को वोट डालने से रोका गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को सलाखों के पीछे डालने की मांग की। अन्य जिलों में भी कांग्रेस इलेक्शन कमीशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पूरे देश में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रदर्शन कर रही
CEC को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अभियान चला रखा है। पार्टी का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। इसी मामले में बीते शुक्रवार को कांग्रेस शिमला के कसुम्प्टी स्थित इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। इस दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। कांग्रेस ने इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बोर्ड पर कालिख पोतकर ‘चोर आयोग’ तक लिख दिया था। राहुल गांधी तीन साल से उठा रहे गड़बड़ी का मामला: जिंटा
हिमाचल कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि राहुल गांधी पिछले तीन साल से चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहे हैं। अब चुनाव आयोग में मतभेद सामने आने के बाद राहुल गांधी के आरोप सही निकले हैं। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि SIR के खिलाफ लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस बोली- SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम न हटाए जाएं
कांग्रेस का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पार्टी की मुख्य आपत्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान पहले चला चुकी कांग्रेस
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशभर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। इसी मुद्दे को लेकर आज हिमाचल के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन के PHOTOS…
Leave a Reply