शूटर ईशा सिंह ने जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर दिलाया। वे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गईं। सोमवार को फाइनल में ईशा को मेडल के लिए पांच शूट-ऑफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने पहले सिल्वर के लिए मुकाबला जीता और फिर गोल्ड के लिए भी चुनौती पेश की। दूसरे शूट-ऑफ में ईशा ने पांच में से तीन शॉट मिस किए, जबकि चीन की शियाओ ने दो शॉट मिस किए। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। जबकि, मनु मेडल इवेंट तक नहीं पहुंची। भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 39 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, 17 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं। शूटिंग के एक दर्जन मेडल पूरे, एक गोल्ड भारत को शूटिंग में 12वां मेडल मिला है। भारतीय निशानेबाज एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। पिछले एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स ने 7 गोल्ड समेत 22 मेडल जीते थे। एशियन गेम्स के पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Leave a Reply