श्रीगंगानगर के पदमपुर और रावतसर के आसपास सोमवार दोपहर बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। वहीं, आज सुबह श्रीकरणपुर में आंधी चली और बारिश हुई। नागौर जिले के खींवसर, मेड़ता और मुंडवा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गई, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल भीग गई। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले, रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के एरिया में घने बादल छाए। बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट हुई है। राजधानी जयपुर में भी रात को मौसम बदला और गलताजी समेत कई इलाकों में बरसात हुई। इसके चलते रात में हल्की ठंडक हो गई। जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री फलोदी में दर्ज हुआ। देखिए, मौसम की तस्वीरें… … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Leave a Reply