छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भारी बारिश के बाद बस्तर की इंद्रावती नदी का जलस्तर 12.39m पहुंच गया। यह 53 साल का रिकॉर्ड है और 9 जुलाई 1973 के 12.18m के पुराने रिकॉर्ड से 21cm ज्यादा है। जगदलपुर में बाढ़ के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। ड्रोन तस्वीरों में इन इलाकों में पानी भरा दिखाई दे रहा है। पानी बढ़ने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार को 833 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 821 लोगों को नावों से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया, जबकि डोंगाघाट में फंसे 12 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 65 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 8,894 लोग रह रहे हैं। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम बदलने से रात में ठंड बढ़ गई और शेखावाटी में न्यूनतम पारा 20°C से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पारा 3-4°C बढ़ सकता है। यूपी में सितंबर के महीने में जनवरी जैसा कोहरा छाया है। अमेठी, रामपुर और बदायूं में मंगलवार सुबह घनी धुंध दिखाई दी। 25 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Leave a Reply