जल्द होगा बदलाव, 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार: श्रीकांत शर्मा

हमीरपुर: भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा और 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है और भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

टिप्पर गांव में आयोजित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है।

बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी दर्शना सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महासचिव संजीव कटवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि 7 अक्टूबर को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके तहत सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैलियां और पदयात्राएं आयोजित होंगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

#HimachalPradesh #BJPHimachal #HamirpurNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *