तरनतारन में दो युवकों की हत्या:हमलावरों ने पहले तेजधार हथियारों से काटा, फिर दूसरी जगह फेंके शव

तरनतारन में बुधवार सुबह दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना चोहला साहिब के पास की है। दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान पाखोपुर निवासी परमिंदर सिंह और खारा निवासी बिल्ला के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 27 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और इसके बाद आरोपी उनके शवों को चोहला साहिब में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *