लुधियाना में एक होटल के कमरे में DMC अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास सोढ़ी के रूप में हुई है। चेकआउट का समय होने के बावजूद जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कमरे की जांच करने के साथ मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। होटल के रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पत्नी के मुताबिक, पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसे लेकर महिला का जेठ परिवार को जान से मारने की धमकियां देता था। परिजनों का आरोप है कि मौत से एक रात पहले भी आरोपी उनके घर पहुंचा और धमकाया था। अब विस्तार से पढ़ें पत्नी ने क्या बताया.. पुलिस बोली- जांच जारी
पुलिस चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि होटल के कमरे से विकास का शव मिला है। परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और होटल रिकॉर्ड समेत अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
Leave a Reply