अमृतसर के मशहूर इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू के मर्डर पर दो गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के लेने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भड़क गया और उसे बेगैरत बताया। उसने कहा कि निहत्थे को निशाना बनाना किसी दिलेर या गैंगस्टर का काम नहीं है। क्या तू सूरमा बन गया। शहजाद भट्टी ने गोल्डी ढिल्लों से पूछा कि वह कब से पंजाब का सगा हो गया। पंजाब में चिट्टा-हथियार बेचने वाला और मेहनत से कारोबार खड़े करने वाले कारोबारियों से फिरौती मांगने वाला व्यक्ति पंजाब का हितैषी कैसे हो सकता है। 3 अक्टूबर को सरेबाजार गोली मारकर मैड संधू की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने एक पोस्ट कर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने पोस्ट में लिखा था कि ये हमारी नई पीढ़ी को खराब कर रहा है। बाकी जो भी इस तरह के लोग टिकटॉक पर गंदगी फैला रहे हैं और जो इन्हें प्रमोट कर रहे हैं, वे भी अपनी तैयारी कर लें। वीडियो में शहजाद भट्टी क्या बोला पढ़िए… मैड संधू की हत्या कैसे हुई, जानिए… कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था
चश्मदीद के मुताबिक, मैड संधू पहले अपनी कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और गोलियां चला दीं। करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची
चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं। ************ ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या: बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं; गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जिम्मेदारी ली अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे सरेबाजार गोलियां मार दीं। (पढ़ें पूरी खबर)
Leave a Reply