राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

राजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से होने वाले मौसम बदलाव के बाद तापमान में गिरावट होगी। 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के जाने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सभी शहरों का मौसम साफ रहा। पिलानी (झुंझुनूं) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शेखावाटी के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में रात में ठंडक बढ़ गई है। मौसम के बड़े अपडेट्स सभी शहरों का पारा 26 डिग्री से नीचे: राजस्थान में अब रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। कल सबसे ज्यादा ठंडी रात सिरोही और माउंट आबू में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर), भीलवाड़ा, उदयपुर में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से अगले 5 दिन राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। कहां हो सकती है बारिश: 11 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (बीकानेर, जयपुर संभाग) में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *