करनाल की सीएचडी सिटी में घरेलू काम की नौकरी दिलाने के बहाने महिला को घर बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि 6 अक्टूबर को काम पूरा करने के बाद आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर उसकी इच्छा के खिलाफ रेप किया। इसके बाद उसे धक्का देकर धमकाया और जबरन कार में बैठाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी, जिसके बाद दोनों ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नामालूम व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मीनू रानी को सौंपी गई है। पति के साथ सीएचडी सिटी आई थी महिला पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। बीती 5 अक्टूबर की शाम वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर सीएचडी सिटी करनाल आई थी। उसका पति वेल्डिंग का काम करने के लिए सीएचडी सिटी के अंदर चला गया और उसे मुख्य गेट पर छोड़ गया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार में वहां आया और उसने महिला से कहा कि उसे घर पर मेड की जरूरत है। वह उसके घर काम कर ले, तो उसे अच्छी तनख्वाह देगा। बात तय होने के बाद अगले दिन काम पर गई महिला के अनुसार, आरोपी से घर पर काम करने को लेकर उसकी बात तय हो गई। इसके बाद 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे वह आरोपी के घर सीएचडी सिटी करनाल पहुंची। वहां उसने खाना बनाया, घर में झाड़ू-पोछा किया और आरोपी के कपड़े धोए। काम पूरा करने के बाद करीब 12 बजे वह अपने घर जाने लगी। दरवाजा बंद कर रेप करने का आरोप महिला का आरोप है कि घर से निकलते समय आरोपी ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे धक्का देकर धमकाया और जबरन अपनी कार में बैठा लिया। वह डर के कारण कार में बैठ गई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। जिसके बाद पति का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। उसने पत्नी के साथ सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई मीनू रानी को सौंपी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जांच में तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Leave a Reply