पानीपत में दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा:दुकान से लौटते वक्त हाथ-पैर तोड़े, सिर में मारी ईंट; ₹13 हजार लूटकर पांचों बदमाश फरार

पानीपत के बरसत रोड स्थित शालिनी गैस एजेंसी के सामने बीती मंगलवार रात करीब 11:15 बजे बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले। 5 युवकों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दुकानदार को घेरकर लाठी-डंडों व ईंट से जानलेवा हमला कर दिया और जेब से 13 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित दीपक निवासी भावना चौक की भैंसवाल मोड़ पर शराब के ठेके के पास दुकान है। बीती मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे जब दीपक अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी बरसत रोड पर शालिनी गैस एजेंसी के सामने अचानक 5 युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने आते ही लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट से भी वार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। 13 हजार रुपए लूटकर बदमाश फरार दीपक को अधमरा करने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब की तलाशी ली और उसमें रखे करीब 13 हजार रुपए की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल दीपक को मौके पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल से पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद किसी तरह घायल अवस्था में दीपक खुद सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *