हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम बदलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अगले 48 घंटे तक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार है। इस दौरान लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, और किन्नौर जिला की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम में बदलाव से पहले ऊंचे क्षेत्रों में रातें ठंडी और दिन में मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है और 11 शहरों में ही अधिकतम तापमान 25 डिग्री या इससे ज्यादा बना हुआ है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो पांच से नौ नवंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। 10 नवबंर से बारिश-बर्फबारी 10 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर ठंड बढ़ेगी। हालांकि अभी राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। ऊना में पारा 33.4 डिग्री वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। ऊना में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री के उछाल के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। सुंदरनगर में भी पारा सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में भी सामान्य से ज्यादा तापमान राजधानी शिमला में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय मौसम सुहावना बना हुआ है। लाहौल-स्पीति में रातें ठंडी प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय भले ही तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के साथ रात को ठंड बढ़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कुकुमसैरी का पारा माइनस 2.4 डिग्री कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि केलांग में यह 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में रात के समय तापमान शून्य के आसपास या इससे नीचे रहने से ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। फिलहाल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले छह दिन मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं हैं।
Leave a Reply