मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के 23वें दिन परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गया। 6 नवंबर को झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हालांकि, अंतिम संस्कार किस दिन किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं किया गया। वहीं दूसरी तरफ मानसा कोर्ट ने गुरुवार को अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के नेता लक्खा सिंह सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट से कहा कि दोनों की किसी अन्य मामले में जरूरत नहीं है। इससे पहले, बुधवार (4 नवंबर) को मानसा में परिवार व एक्शन कमेटी की विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ बैठक हुई। इसमें CM और DGP के इस्तीफे की मांग को छोड़कर बाकी मांगों पर सहमति बन गई। सरकार झोटा के परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजा देगी। उनकी पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। एंटी ड्रग टास्क टीम पर दर्ज केस रद्द होंगे इसके अलावा झोटा के पिता और एंटी ड्रग टास्क टीम पर दर्ज केस रद्द होंगे। मानसा में झोटा की प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके नाम पर गांव ख्याला में ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। वहीं, जेल में बंद लक्खा सिधाना समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की रिहाई होगी। इसके बाद 5 नवंबर को संगरूर में CM आवास के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केमिस्ट की शॉप तोड़ने पर 1,200 पर FIR मानसा पुलिस ने केमिस्ट शॉप तोड़ने के मामले में 1,200 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को मानसा पुलिस ने स्टोर मालिक अश्विनी कुमार की तोड़ी गई दुकान का मलबा हटाया। CBI टीम और पुलिस अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। ऐसा इसलिए किया, ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सकें। इसके साथ मानसा पुलिस ने मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि युवकों के खिलाफ 15 अक्टूबर को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। झोटा हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ… ************** ये खबर भी पढ़ें: झोटा मर्डर केस, मां से कहा था-ये मुझे मार देंगे:घर से निकलते समय पैर छुए, कहा- खाना तैयार रखना; पिता बोले- न बेटा बिका, न मैं बिकूंगा मानसा में मंगलवार सुबह एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा (45) की मेडिकल स्टोर संचालक ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें 3 गोलियां मारी गई। इसके अलावा उनके 4 साथियों को भी गोली लगी है। बेटे की मौत के बाद मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर
Leave a Reply