नंदी से कुकर्म के आरोप में युवक की पिटाई:फरीदाबाद में महिला ने जूते से मारा, फिर लोगों ने लातों से पीटा

फरीदाबाद के डबुआ इलाके में नंदी के साथ कथित कुकर्म के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने शहजाद (25) नाम के युवक को पकड़ लिया। इसके बाद संगठन की एक महिला सदस्य ने युवक को थप्पड़ और जूतों से जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला युवक को जूतों से मारती और गाली देती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। संगठन की तरफ से डबुआ थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानें, युवक पर क्या हैं आरोप… गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पंचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि डबुआ क्षेत्र में शहजाद नाम के युवक ने नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म किया है। सूचना मिलने के बाद संगठन की सदस्य निशा मौके पर पहुंची और उसने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद बिट्टू बजरंगी भी मौके पर पहुंच गए। अब पढ़ें, वीडियों में क्या दिखा… घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें संगठन की महिला सदस्य युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। कुछ देर तक थप्पड़ मारने के बाद महिला युवक का जूता उतार लेती है और उसी से उसकी पिटाई शुरू कर देती है। इस दौरान महिला युवक को गालियां भी देती सुनाई दे रही है। वीडियो में महिला आसपास खड़े लोगों से भी युवक को पीटने के लिए कहती सुनाई देती है। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने जमीन पर पड़े शहजाद को लातों से मारने लगते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जांच अधिकारी बोले- जांच जारी है पिटाई के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद युवक को ऑटो में बैठाकर डबुआ थाने ले जाया गया। वहां गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *