करनाल के घरौंडा में सोमवार दोपहर हाईवे की सर्विस रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोस्त की मौत की जानकारी मिलते ही घायल साथी ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह जिंदा है और उसे दूसरे डॉक्टर को दिखाएगा। इसके बाद वह स्ट्रेचर पर रखे शव को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गया और सड़क की तरफ भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर शव को वापस अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में हंगामे की तस्वीरें… कोहंड गांव से घरौंडा आए मृतक की पहचान कोहंड गांव निवासी रोहित (18) के रूप में हुई। सोमवार को राहित और कर्ण बाइक पर कोहंड गांव से घरौंडा किसी काम से आए थे। हाईवे की सर्विस रोड पर इनकी बाइक की पंचकूला डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रोहित और कर्ण घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि कर्ण घायल था। रोहित की मौत की जानकारी मिलने के बाद कर्ण ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उसने कहा कि रोहित मरा नहीं है। वह उसे दूसरे अस्पताल में लेकर जाएगा। स्ट्रेचर पर रखे शव को लेकर बाहर निकला कर्ण घायल हालात में ही स्ट्रेचर पर रखे रोहित के शव को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गया। इसके बाद वह शव को लेकर सड़क की तरफ भागने लगा। सड़क पर मौजूद लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से पकड़ा। लोगों के रोकने के बाद रोहित के शव को स्ट्रेचर समेत वापस अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस बस और बाइक की टक्कर से जुड़े तथ्यों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।
Leave a Reply