प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शासन प्रमुख के पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलब्धि को भाजपा पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के तहत मना रही है। जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जयपुर में मानसरोवर के वीटी रोड स्थित ग्राउंड पर कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से उद्बोधन दिया। उन्होंने जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं। जीवन में क्या बनूंगा, कभी सोचा ही नहीं था। जिसने गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। मैंने ईश्वर से मांगा कि सीखना कभी कम नहीं हो। बतादें कि 7 अक्टूबर 2001 को मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से वह लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हैं। राजस्थान के प्रत्येक जिले में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में 17 सितंबर को 40 लाख दीपक जलाए थे मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी आज के ही दिन 25 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने तब गुजरात को विकसित राज्य बनाया और गुजरात मॉडल को कई राज्यों ने अपनाया। अब वो देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश को 2047 तक विकसित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि देश की जनता ने 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद के दिए जलाए। राजस्थान में भी इस मौके पर 40 लाख दीपक जलाए गए। अब देखिए कार्यक्रम की फोटोज
Leave a Reply