जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्यादा मकान-दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब 3 KM एरिया में कुल 260 अवैध निर्माण हटाए जाने हैं। यह सड़क 100 फीट चौड़ी है, लेकिन काफी जगह अवैध निर्माण के कारण इसकी चौड़ाई 40 से 60 फीट तक ही रह गई है। आज गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक 1 KM में सड़क सीमा में आ रहे रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। इस दौरान जब एक दुकान की टिनशेड पर बुलडोजर चलाया गया तो व्यापारी बार-बार कहने के बावजूद अंदर ही खड़ा रहा। दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस पूरी सड़क को 100 फीट करने की तैयारी की जा रही है। जेडीए 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करेगा। रास्ता बंद किया, ट्रैफिक डायवर्ट जेडीए की कार्रवाई के दौरान पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ रास्ता बंद किया गया। ट्रैफिक भी डायवर्ट किया है। जो अवैध निर्माण हटाए गए, उन्हें जेडीए की ओर से पहले ही नोटिस दिया चुका था। इस बीच व्यापारी भी अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाते और दुकानें खाली करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। देखिए, जेडीए की कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Leave a Reply