केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के CM के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को समन जारी किया है। उन्हें आज ही चंडीगढ़ में CBI ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया है। जिसमें उनसे इस मामले में ED की तरफ से लगाए कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडर में दखल देने जैसे आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि मंगलवार शाम 5 बजे CBI ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम 5 बजे छापा मारा। CBI की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर जांच की। टीमों ने लैपटॉप और मोबाइल के साथ डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं। ये रेड रात 11 बजे तक चली। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ED ने सीएम के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था पर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR नहीं दर्ज की। मामला हाईकोर्ट पहुंचा और 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने OSD के खिलाफ FIR दर्ज करने और CBI जांच का आदेश दिया। CBI ने राजबीर घुम्मन समेत 6 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। CBI की कार्रवाई के दौरान संगरूर के गांव घरांचों में अकाली नेताओं ने टीम पर फूल बरसाए और ढोल बजाए। वहीं, पंजाब सरकार मामले में अर्जेंट सुनवाई के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। पंजाब CM ऑफिस से जुड़ा कथित करप्शन का पूरा मामला…
Leave a Reply