मोहाली की युवती से दर्जी ने किया रेप:मंडी में FIR दर्ज कराने पहुंची; बोली- मेरा iPhone भी ले गया, वह किश्तों पर था

मोहाली की एक युवती ने हिमाचल के मंडी में एक टेलर (दर्जी) पर शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रहने और रेप करने के आरोप लगाए हैं। युवती के अनुसार, अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। इसके बाद युवती सोमवार, 28 सितंबर की शाम को मंडी SP कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसका iPhone भी ले गया। युवती के अनुसार, अप्रैल से ये दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे। इस दौरान दोनों मंडी और मोहाली में कई बार मिले। युवती का कहना है कि युवक लगातार उससे शादी करने का भरोसा देता रहा। युवती के मुताबिक, 13 अगस्त को वह मंडी पहुंची, जहां युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। वह सिटी चौकी मंडी पहुंची और शिकायत दी। युवती का आरोप है कि वहां उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। अब जीरो FIR के बाद मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा है। पीड़िता ने प्यार में धोखे की पूरी कहानी बताई पुलिस ने जांच के लिए SIT बनाई मंडी के SP विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में है। सदर थाना पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *