लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही नशा मुक्ति यात्रा आज लुधियाना पहुंच रही है। यात्रा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। लुधियाना में यात्रा का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद एक जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय नेता और सांसद मनोज तिवारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से लुधियाना पहुंच रहे हैं। समराला चौक पर होगा स्वागत
ईसा नगर पुली चौक पर होने वाली इस जनसभा को सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, एच.एस. फुल्का और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। यात्रा के लुधियाना पहुंचने पर सुबह 11 बजे सबसे पहले समराला चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। विशाल जनसभा का आयोजन
समराला चौक से होते हुए यात्रा केंद्रीय हलके के ईसा नगर पुली चौक (अमरपुरा के नजदीक) पहुंचेगी, जहां भाजपा की लुधियाना इकाई द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया है। भाजपा के अनुसार यात्रा का उद्देश्य पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। यात्रा 30 सितंबर को जालंधर में होने वाले समापन कार्यक्रम में पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *