सीएम सैनी ने साधा कांग्रेस पर निशाना:ग्रुरुग्राम में बोले- झूठ फैलाने का काम कर रही, चुनाव आयोग में में कोई मतभेद नहीं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के आधिकारिक दौरे पर हैं। सबसे पहले वे सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल ने लोगों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का कार्य किया है। हरियाणा के साथ उनका आत्मिक संबंध रहा है, उन्होंने अंतिम सांस गुरुग्राम की भूमि पर लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कीचड़ उछालने का काम करती है। राहुल गांधी को पता नहीं क्या बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका को खत्म कर दिया है। कांग्रेस के झूठ को पूरा देश देख रहा है। एसआईआर का काम ट्रांसपेरेंट तरीके से चल रहा है। चुनाव आयोग वाले मामले लेकर सीएम ने कहा कि, और चुनाव आयोग में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। आरोप लगाने से पहले तथ्य होने चाहिए कि क्या आरोप लगाए जा रहे हैं। स्वर्गीय अशोक सिंघल के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों और कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए हैं। जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में सुनेंगे पीएम मोदी की मन की बात विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी शहर के दूसरे हिस्से की ओर रुख करेंगे। वे सेक्टर-48 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय और मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियां चाक-चौबंद मुख्यमंत्री के वीआईपी दौरे के मद्देनजर सेक्टर-51 और सेक्टर-48 के आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। दोनों आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *