हरियाणा में कपल की हत्या:8 महीने से लिव-इन में थे, दिल्ली से रोहतक दोस्तों से मिलने आए; दोनों के शव नहर में मिले

दिल्ली के नेबसराय से रोहतक के गांव हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए एक कपल की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों के शव नहर में फेंक दिए गए जो झज्जर के गांव आसौदा के नजदीक नहर से बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, संदीप (36) और कविता (25) दोनों 8 महीने से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों 26 सितंबर को कार से हसनगढ़ आए थे। 30 सितंबर को संदीप की मां से आखिरी बार बात हुई थी। मामले में दोनों के दोस्तों पर हत्या का शक है। सांपला थाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… 2012 में पत्नी की मौत, 2 बच्चे परिजनों के अनुसार संदीप पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की 2012 में मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिसमें संदीप 2024 में बरी हो गया था। करीब 8 महीने पहले उसकी कविता से मुलाकात हुई थी। दोनों पहले गांव में लिव-इन में रहे और बाद में हसनगढ़ में रहने लगे थे। दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी डीएसपी सांपला राकेश मलिक ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हत्या की वजह समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *