लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान योगेश अपूर्वा निवासी मेहराटा (राजस्थान) और आदित्य निवासी हाजीपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ियों की तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा कर सकती है। बता दें कि इससे पहले पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 20 लोगों को नामजद किया जा चुका है। डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि एलपीयू में हंगामा करने के आरोप में फगवाड़ा से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जम्मू और मुंबई से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। हिंसा के दौरान परिसर के बाहर स्थापित मिग-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले शख्स की पहचान कर उसे मंडी से गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
Leave a Reply